S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ एचआईवी संक्रमितों की गिनती करेगी सरकार  ¤ नियम तोड़ने पर लग सकता है कितना जुर्मना  ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

Archive News Search for "Friday, February 03, 2012"
 
ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा

पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर डूबे एक जहाज में सवार 120 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। पापुआ न्यू गिनी के तट पर डूबे इस जहाज में कुल 350 यात्री सवार थे। यह जहाज किंबे से पीएनजी उत्तरी तट के शहर लाइ जा रहा था। कई पोत और हेलिकॉप्टर लापता लोगों की तलाश में अब भी लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बचाव दल के सदस्यों ने 238 यात्रियों को जिंदा बचा लिया है, जिनमें से ज्यादातर छात्र और ट्रेनी टीचर हैं, लेकिन अब तक लापता 120 से अधिक अन्य यात्रियों को लेकर चिंता बनी हुई है। दिन निकलने के साथ ही लापता यात्रियों की खोज और तेज कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि लोगों के जहाज में ही फंसे होने की आशंका ...
Read Full Story


अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स

सुप्रीम कोर्ट से 122 टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने के बाद नए टेलीकॉम ऑपरेटर सकते में हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटिशन दाखिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के समय बांटे गए 122 लाइसेंस कल रद्द कर दिए थे। टेलीकॉम कंपनियों ने कोर्ट के इस फैसले पर हैरानी जताई। लाइसेंस मिलने के बाद से इन कंपनियों ने देशभर में अपनी सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारी निवेश किया है। लाइसेंस पाने वाली कंपनियों में से एक यूनिनॉर ने कहा है कि उसे उस गलती की सजा मिली है जो न्यायालय को सरकारी प्रक्रिया में मिली है। वहीं आइडिया सेल्यूलर ने कहा है कि कंपनी ...
Read Full Story


मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल

मिस्त्र के पोर्ट सेड में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा के बाद काहिरा में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिस्त्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक प्रदर्शनकारी बुधवार को फुटबॉल मैदान में हुई हिंसा के पीछे पुलिस की लापरवाही को वजह बता रहे थे। उन्होंने इसके विरोध में गुरुवार को काहिरा के तहरीर चौक से मार्च निकाला। गौरतलब है कि बुधवार की हिंसा में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 300 घायल हुए। गुरुवार को जब सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने तहरीर चौक से नजदीक ही स्थित आंतरिक मंत्रालय के ...
Read Full Story


डीएसपी का कत्ल

हंबड़ां में प्रेमी युगल की हत्या के बाद गुरुवार देर रात एक और डबल मर्डर हो गया। मोगा में तैनात डीएसपी बलराज सिंह गिल की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव हंबड़ा रोड पर गोल्फ लिंक इलाके में उनके दोस्त के फार्म हाउस से मिला। पास ही एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा था। महिला की शिनाख्त लुधियाना में रहने वाले एक होजरी उद्यमी की पत्नी के रूप में हुई है। दोनों को हथियारों से काट दिया गया है। डीएसपी गिल बुधवार शाम छह बजे से लापता थे। फार्म हाउस के मेन गेट से बीस फुट अंदर, लॉन तथा कमरे तक तीन जगह खून मिला। लॉन में कुछ पौधे टूटे हुए तथा घास दबी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीएसपी और हत्यारों ...
Read Full Story


फिर बिजली महंगी!

दिल्ली में बिजली की कीमतों में फिर से पाच प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। कीमतों में यह वृद्धि पहली फरवरी से लागू हो गई है। बिजली कंपनियों की माग पर विद्युत विनियामक आयोग [डीईआरसी] ने फ्यूल चार्ज के रूप में कीमतों में पाच फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश दिया है। यह वृद्धि अगले तीन महीने फरवरी, मार्च व अप्रैल के लिए होगी। आयोग का यह आदेश अस्थायी है। बाद में अंतिम आदेश जारी होगा। इससे पहले डीईआरसी ने पिछले साल एक सितबंर से लागू नए टैरिफ में बिजली के दामों में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। डीईआरसी ने अपने आदेश में कहा है कि राजधानी की प्रमुख बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल, बीवाईपीएल और एनडीपीएल ...
Read Full Story


1


© 2012 S7News.com