S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा


Date: Jan 17, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

अल कायदा आतंकियों ने यमन की राजधानी सना के दक्षिणी शहर पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है। आतंकियों ने सेना को शहर से खदेड़ दिया है और स्थानीय जेलों को तहस नहस कर कैदियों को छुड़ा लिया। देश की राजधानी सना के दक्षिण में करीब 160 किमी दूर बायदा प्रांत में रद्दा शहर पर अपना पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।



अल कायदा आतंकी शनिवार देर रात शहर में घुसे थे। यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह पर हमले के बाद से अल कायदा आतंकी देश में केंद्रीय सरकार की कमजोरी का फायदा उठाकर अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने रद्दा शहर से सुरक्षा बलों को उखाड़ फेंका है। आतंकी लोगों को शहर से बाहर जाने या आने से रोक रहे हैं। इसके अलावा आतंकियों के साथ संघर्ष में दो सैनिक मारे गए और एक घायल हो गया।




© 2012 S7News.com