S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार


Date: Jan 17, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब तीन सौ कारों के लुटेरे मनोज बक्करवाला को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर कार लूट, चोरी, हत्या का प्रयास जैसे सैकड़ों मामले दर्ज हैं। बक्करवाला पिछले साल तो क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों को कार से टक्कर मारकर फरार हो गया था।



स्पेशल सेल के डीसीपी अरुण कंपानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एडिशनल डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने बक्करवाला को यमुनापार के गाजीपुर इलाके में एनएच-24 पर धर दबोचा। फिर उसकी निशानदेही पर आनंद विहार इलाके से उसके दो साथियों को अलीगढ़ निवासी राजकुमार उर्फ राजू और मथुरा निवासी जयदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से .32 बोर की एक विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ कारतूस और साकेत इलाके से चुराई गई कार बरामद हुई है।




© 2012 S7News.com