![]() |
||
|
||
|
निफ्टी पहुंचा 4950 के पारDate: Jan 17, 2012 बाजार टॉप गियर में चला गया है और सेंसेक्स-निफ्टी 1.5 फीसदी चढ़ गए हैं। सेंसेक्स 244 अंक चढ़कर 16434 और निफ्टी 79 अंक चढ़कर 4953 के स्तर पर हैं। रियल्टी और मेटल शेयरों में तेजी बढ़कर 3 फीसदी से ज्यादा की हो गई है। कैपिटल गुड्स, ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में 2.5-1.5 फीसदी की मजबूती है। बैंक, तकनीकी, आईटी, हेल्थकेयर शेयर 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की तेजी कम होकर 0.5 फीसदी रह गई है। एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसदी मजबूत हैं। कीमतों में बढ़ोतरी करने की खबर से मारुति सुजुकी के शेयरों में 6.5 फीसदी की तेजी है। हिंडाल्को, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, डीएलएफ, एलएंडटी, टाटा स्टील, कोल इंडिया, जिंदल स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, बीएचईएल, एसबीआई, एमएंडएम, एनटीपीसी, सन फार्मा 5.5-2 फीसदी की मजबूती है। |
© 2012 S7News.com |