S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

फिर बिजली महंगी!


Date: Feb 03, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
दिल्ली में बिजली की कीमतों में फिर से पाच प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। कीमतों में यह वृद्धि पहली फरवरी से लागू हो गई है।



बिजली कंपनियों की माग पर विद्युत विनियामक आयोग [डीईआरसी] ने फ्यूल चार्ज के रूप में कीमतों में पाच फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश दिया है। यह वृद्धि अगले तीन महीने फरवरी, मार्च व अप्रैल के लिए होगी। आयोग का यह आदेश अस्थायी है। बाद में अंतिम आदेश जारी होगा।



इससे पहले डीईआरसी ने पिछले साल एक सितबंर से लागू नए टैरिफ में बिजली के दामों में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। डीईआरसी ने अपने आदेश में कहा है कि राजधानी की प्रमुख बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल, बीवाईपीएल और एनडीपीएल ने अक्टूबर-दिसंबर 2011 तक फ्यूल चार्ज को समायोजित करने का आवेदन किया था। इसके तहत एनडीपीएल ने 9.12 फीसदी, बीआरपीएल ने 10.75 और बीवाईपीएल ने 12.43 फीसदी चार्ज की लगाने की माग थी।




© 2012 S7News.com