S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ एचआईवी संक्रमितों की गिनती करेगी सरकार  ¤ नियम तोड़ने पर लग सकता है कितना जुर्मना  ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स


Date: Feb 03, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
सुप्रीम कोर्ट से 122 टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने के बाद नए टेलीकॉम ऑपरेटर सकते में हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटिशन दाखिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के समय बांटे गए 122 लाइसेंस कल रद्द कर दिए थे।



टेलीकॉम कंपनियों ने कोर्ट के इस फैसले पर हैरानी जताई। लाइसेंस मिलने के बाद से इन कंपनियों ने देशभर में अपनी सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारी निवेश किया है। लाइसेंस पाने वाली कंपनियों में से एक यूनिनॉर ने कहा है कि उसे उस गलती की सजा मिली है जो न्यायालय को सरकारी प्रक्रिया में मिली है। वहीं आइडिया सेल्यूलर ने कहा है कि कंपनी सिर्फ इसलिए इस मामले में फंस गई कि उसे जनवरी 2008 में लाइसेंस मिला जबकि उसने 18 महीने पहले अप्लाई किया था। अनुमान है कि इन लाइसेंसों के रद्द होने से करीब 500 मेगाहट्र्ज का 2−जी स्पेक्ट्रम खाली होगा जिसकी नीलामी सरकार कर सकती है।







© 2012 S7News.com