S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

अब अप्रैल में आएगा आकाश 2


Date: Jan 17, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
सरकार ने फैसला किया है कि वह अप्रैल में अपने सस्ते टेबलेट कंप्यूटर आकाश का परिष्कृत संस्करण आकाश2 लाएगी।



मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि आकाश की इस विशाल मांग को पूरा करने के लिए हमें कई उत्पादकों की जरूरत पड़ेगी। हमने आकाश के पहले संस्करण के फीडबैक के आधार पर कई मानदंड तय किए हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि बेहतर उत्पाद ग्राहकों को मिले। हमने इसके लिए आईटीआई को भी शामिल किया है। हम अप्रैल तक आकाश-2 ले आएंगे।



उन्होंने माना कि आकाश की निर्माता कंपनी डेटाविंड और मानव संसाधन मंत्रालय के बीच मतभेद हुए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हम मतभेदों को उछालने की बजाय उन्हें सुलझाने में विश्वास करते हैं।



सिब्बल आज आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर, मानव संसाधन मंत्रालय के विशेष सचिव तथा डेटाविंड के अधिकारियों से मिलने वाले हैं।



एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि उन्हें कुल 22 करोड़ टेबलेट कंप्यूटरों की जरूरत है जबकि सप्लाई काफी कम है और इसलिए सरकार नए टेंडर जारी करेगी।




© 2012 S7News.com