|
एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा
Date: Jan 17, 2012
आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलाजीज ने 31 दिसंबर, 2011 को समाप्त हुई तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 43.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 572.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसे 399.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी जुलाई-जून वर्ष के मुताबिक लेखाजोखा करती है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 34.9 फीसदी बढ़कर 5,245.2 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,888.4 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रत्येक 2 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर पर 2 रुपये अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।
|
|