S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा


Date: Jan 17, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
देश में नवंबर, 2011 में के्रडिट कार्ड से लेनदेन 14.4 फीसदी के इजाफे के साथ 7,920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से नवंबर की अवधि में के्रडिट कार्ड से लेनदेन 28.3 फीसदी बढ़कर 62,289 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।



नवंबर माह में डेबिट कार्ड से लेनदेन 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,329 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से नवंबर की अवधि में डेबिट कार्ड से लेनदेन 39.6 फीसदी की जोरदार वृद्धि के साथ 34,505 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर, 2011 तक इस्तेमाल में मौजूद के्रडिट कार्ड की संख्या हालांकि 3 फीसदी घटकर 1.76 करोड़ रह गई।



विशेषज्ञों का कहना है कि के्रडिट कार्ड से लेनदेन बढऩा इस बात की ओर इशारा करता है कि अब लोग इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की प्रणाली को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में यह लगातार लोकप्रिय हो रहा है। वित्त वर्ष 2010-11 में देश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 22.15 फीसदी की वृद्धि के साथ 75,515 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।




© 2012 S7News.com