|
21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा
Date: Jan 17, 2012
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए टीम अन्ना का दौरा 21 जनवरी को उत्तराखंड से शुरू होगा। फरवरी में मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश में अभियान चलेगा, जिसमें न तो किसी पार्टी के पक्ष में और न ही विरोध में प्रचार करेंगे।
वे सिर्फ मजबूत लोकपाल की जरूरत पर जोर देंगे। टीम अन्ना के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि वे पार्टियों से मजबूत लोकपाल बिल पारित कराने को कहें। अभी दौरे के लिए शहर, लोगों व आयोजन स्थलों के बारे में निर्णय नहीं हुआ है। इसके लिए विभिन्न शहरों में स्थानीय अभियान समितियां बनाई गई हैं।
|
|