S7News.com
HOME Photo Gallery Our Team
Email: s7news@gmail.com
 ¤ ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा  ¤ अर्जी देंगे टेलीकॉम ऑपरेटर्स  ¤ मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल  ¤ डीएसपी का कत्ल  ¤ डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत  ¤ निफ्टी पहुंचा 4950 के पार  ¤ तीन सौ कारों का लुटेरा बक्करवाला गिरफ्तार  ¤ अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड से अलग हुए हंट्समैन  ¤ 29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद  ¤ चीन में गैस रिसाव से 1 की मौत, 30 बीमार  ¤ 21 जनवरी से टीम अन्ना का चुनावी दौरा  ¤ क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में इजाफा  ¤ एचसीएल टेक का लाभ बढ़ा  ¤ अब अप्रैल में आएगा आकाश 2  ¤ पूनम पांडे, अब बाबा रामदेव पर कॉमेंट  ¤ अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा  ¤ . 
Category

29 लोगों को ज़िंदा बचाने की उम्मीद


Date: Jan 17, 2012
Print This Story. Mail this to friend.

Tags:
शुक्रवार देर रात को ये लग्ज़री समुद्री जहाज़ ज़मीन से जा टकराया था. अब तक छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

जहाज़ के संचालक ने कप्तान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना मंज़ूरी के रास्ता बदल लिया जिस कारण जहाज़ तट के बहुत करीब पहुँच गया.



इतालवी समाचार एजेंसी के मुताबिक कैप्टन फ़ैन्सेस्को पर स्थानीय बंदरगाह के अधिकारियों ने बचाव कार्य बीच में छोड़ने का आरोप भी लगाया है.



टेप की गई बातचीत के आधार पर रिपोर्टों में कहा गया है कि जब अधिकारियों ने उन्हें यात्रियों के बचाव कार्य की निगरानी करने को कहा तो कप्तान जवाब देने से बचते रहे.



पुलिस कप्तान से पूछताछ कर रही है. उनका कहना है कि उन्होंने सभी कायदों का पालन किया था.



इस जहाज़ में 300 भारतीय नागरिक भी फँसे हुए थे जो सुरक्षित हैं. इटली में भारत के राजदूत देबब्रत सेन ने सोमवार को बताया कि ये सभी 300 भारय नागरिक चालक दल का हिस्सा हैं.



इस बीच इटली का कहना है कि वो इलाक़े में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करने जा रहा है. इसका मकसद जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पर्यावरण को होने वाले नुक़सान को रोकना है.




© 2012 S7News.com